विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2021

तेलंगाना में दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक घर की दीवार गिरी, पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं

तेलंगाना में दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
प्रतीकत्मक तस्वीर.
हैदराबाद:

तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक घर की दीवार गिरने से दंपति और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना कोठापल्ली गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में हुई. ग्रामीणों ने सुबह इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी. 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को फोन पर बताया कि झोपड़ी के भीतर की एक दीवार उस समय गिर गई, जब परिवार के सातों सदस्य सो रहे थे. घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चों को वहां से बाहर निकाला गया. इन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

अधिकारी से जब यह पूछा गया कि क्या दीवार बारिश की वजह से गिरी तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, दीवार प्रत्यक्ष तौर पर जर्जर स्थिति में थी. 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि राज्य मंत्री सिंगीरेड्डी निरंजन रेड्डी ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. विज्ञप्ति में बताया गया कि अधिकारियों को गांवों में जर्जर स्थिति वाले मकानों और ढांचों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Five Died, Five Members Of Family Die, Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com