नई दिल्ली:
दिल्ली स्थित एम्स में बुधवार की रात 9वें फ्लोर पर आग लग गई. आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों को रवाना किया गया. हलांकि जहां आग लगी वहां एक भी मरीज नहीं था.
इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है क्योंकि फ्लोर को पहले ही खाली करा लिया गया था. फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्हें रात 10:32 पर अस्पताल की तरफ से अलर्ट मिला. शुरुआती जांच से पता चला है रेफ्रिजरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.
आग अस्पताल के कनवर्जेंस ब्लॉक में लगी जहां मुख्य रूप से विभिन्न नैदानिक प्रयोगशालाएं और जांच अनुभाग हैं. फायर डिपार्टमेंट के अनुसार आग पर अब काबू पा लिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
AIIMS Fire, Delhi AIIMS, All India Institute Of Medical Science Delhi