विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2015

मुंबई के गोलीबार इलाके में घर में लगी आग, चार की मौत

मुंबई के गोलीबार इलाके में घर में लगी आग, चार की मौत
मृुंबई: मुंबई के गोलीबार इलाके में एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इस आग में सात लोग जल गए थे। बचे हुए तीन घायलों में से एक की तबीयत गंभीर है।

बीएमसी कंट्रोल के मुताबिक, आग सांताक्रूज के गोलीबार रोड नंबर 3 के एक घर में लगी थी। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, घर में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था।

सूबह घर की महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाने की कोशिश की तो आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग जल गए। दमकलकर्मियों ने मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पा लिया है। गंभीर रूप से जख्मी एक महिला को कस्तूरबा अस्पताल में ले जाया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, मुंबई में आग, घर में लगी आग, सिलेंडर से लगी आग, Mumbai, Fire In Mumbai, Fire At Home