विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

नवी मुंबई में 21 मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नवी मुंबई में सीवुड्स की 21 मंजिला इमारत में शनिवार को आग लग गई. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि पाम बीच रोड पर स्थित इमारत की 20वीं मंजिल पर सुबह साढे छह बजे आग लगी.

नवी मुंबई में 21 मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नवी मुंबई में 21 मंजिला इमारत में लगी आग
ठाणे:

नवी मुंबई में सीवुड्स की 21 मंजिला इमारत में शनिवार को आग लग गई. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि पाम बीच रोड पर स्थित इमारत की 20वीं मंजिल पर सुबह साढे छह बजे आग लग गई और यह इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल तक फैल गई.

उन्होंने बताया कि नेरुल, सीबीडी बेलापुर और वाशी अग्निशमन केंद्रों की कम से कम छह दमकल गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं. कदम ने कहा, ‘‘किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navi Mumbai, Fire In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com