दिल्ली के पंजाबी बाग में रेस्तरां में लगी आग
नई दिल्ली:
दिल्ली के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पंजाबी बाग के क्लब रोड में ट्रॉय नाम के रेस्टोरेंट में आग लगी है. आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल रहा. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची हैं. दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है.खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पंजाबी बाग के ट्रॉय रेस्टोरेंट में आग,दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर ,अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं pic.twitter.com/EBp4TehBRO
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) April 14, 2022
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
DELHI FIRE Restaurant, Fire Breaks Out In Resutrant