विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2021

पुणे के फैशन स्ट्रीट बाजार में लगी आग, 500 दुकानें जलकर खाक

पुणे के प्रसिद्ध फैशन स्ट्रीट बाजार में आग लग जाने से करीब 500 दुकानें जलकर खाक हो गईं.अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आग शुक्रवार रात करीब 11 बजे लगी.  

पुणे के फैशन स्ट्रीट बाजार में लगी आग, 500 दुकानें जलकर खाक
आग बुझने के बाद तबाही का मंजर
पुणे:

पुणे के प्रसिद्ध फैशन स्ट्रीट बाजार में आग लग जाने से करीब 500 दुकानें जलकर खाक हो गईं.अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आग शुक्रवार रात करीब 11 बजे लगी.  इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगते ही, स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी. दमकल के करीब 16 इंजन एवं टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.'' उन्होंने कहा, ‘‘आग पर देर रात करीब एक बजे काबू पाया गया, लेकिन तब तक 500 दुकानें जलकर खाक हो गई थीं. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.''

अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस वजह से लगी. पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड में महात्मा गांधी रोड पर स्थित फैशन स्ट्रीट एक प्रसिद्ध बाजार है, जिसमें कपड़ों, जूतों, चश्मों और अन्य सामान की कई छोटी दुकानें हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune, Fire Broke Out In Pune, Fashion Street Pune
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com