विज्ञापन
6 years ago

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर किसानों की ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) में राजपथ (Raj Path) पर निकाली जाने वाली झाकियों की तरह ही झांकी निकाली जाएगी. ट्रैक्टर रैली में अलग-अलग राज्यों के किसान ट्रैक्टर पर अपने-अपने राज्यों की झाकियां निकालेंगे. किसान नेता मंजीत सिंह रॉय ने एनडीटीवी को बताया कि 26 जनवरी की परेड के लिए किसान जोरशोर से तैयारियां कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रैली में सभी राज्यों की झांकिया होंगी.

राय ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान और ट्रैक्टर दिल्ली की ओर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम मंच से ये अपील कर रहे हैं कि ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण रहे. इसके लिए हम वॉलिंटियर्स भी लगायेंगे." उन्होंने कहा कि हमारे लोग वो रुट देखने गए हैं, जहां से रैली निकलनी है. राय ने कहा कि हम कृषि कानून रद्द करा कर ही जायेंगे.

उधर, दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों के विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में महाराष्ट्र के नासिक से भी हजारों किसान ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में मुंबई के आजाद मैदान की तरफ हाथों में झंडा बैनर लेकर मार्च कर रहे हैं. कासरा घाट से मुंबई के लिए किसानों ने गाड़ियों की यात्रा भी निकाली है. मुंबई के आजाद मैदान में सोमवार को किसानों की एक बड़ी रैली बुलाई गई है. इसमें शरद पवार भी शिरकत करने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmers Protest, Tractor Rally, Tractor Rally On Republic Day, Raj Path, Farmers Tableau
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com