केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दो महीने से ज्यादा वक्त से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इसी को लेकर कांग्रेस ने आज फिर सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक और सोशल मीडिया पर सरकार को घेरने की कोशिश में है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को कहा कि सरकार को ब्रिज बनाने चाहिए, दीवार नहीं.
कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में पुलिस द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारत सरकार, पुलों का निर्माण करें, दीवारों का नहीं!" पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
GOI,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 2, 2021
Build bridges, not walls! pic.twitter.com/C7gXKsUJAi
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि लंबे समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रताड़ना झेल रहे हैं. उनकी मांगों पर सबसे पहले संसद में चर्चा होनी चाहिए. हिंसा का बहाना बनाकर अभियान तोड़ने के लिए कीलों का इस्तेमाल किया जा रहा है जैसे कि सामने कोई शत्रु बैठा है. अहंकार और जिद्द की राजनीति खत्म होनी चाहिए.
किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार सुबह संसद में हंगामा देखने को मिला. राज्यसभा में कांग्रेस के नेतृत्व में विभिन्न विपक्षी दलों ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सदन में तुरंत चर्चा कराने की मांग करते हुए हंगामा किया. हंगामे के चलते सदन को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया. सभापति एम वेंकैया नायडू ने विपक्ष की मांग को अस्वीकार करते हुए कहा कि सदस्य बुधवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर होने वाली चर्चा में अपनी बात रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं