6 years ago
नई दिल्ली:
Here is The Update of Farmer Protest in Hindi:
Farmer Protest Updates: पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अड़े किसानों को आज केंद्र सरकार की तरफ से लिखित प्रस्ताव भेजा गया. सिंघू बॉर्डर पर किसान नेताओं को यह प्रस्ताव दिया गया. जिसके जवाब में किसान नेताओं ने कहा कि हम इसे पढ़ने के बाद अन्य नेताओं संग चर्चा करेंगे और फिर कोई फैसला लेंगे. बता दें कि जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव में MSP को लेकर लिखित आश्वासन दिया गया है. बिजली संशोधन विधेयक में परिवर्तन नहीं करने की बात कही गई है. किसानों को सिविल कोर्ट जाने के विकल्प का भी उल्लेख है. इसके अलावा सरकार के प्रस्ताव में कहा राज्यों को अधिक शक्ति प्रदान करने की बात भी कही गई है.