विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2012

फेसबुक प्रकरण : लड़कियों को राहत, पुलिस बंद करेगी केस

फेसबुक प्रकरण : लड़कियों को राहत, पुलिस बंद करेगी केस
महाराष्ट्र पुलिस ने उन दो लड़कियों के खिलाफ मामला वापस लेने का फैसला किया है, जिन्हें बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई बंद के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने उन दो लड़कियों के खिलाफ मामला वापस लेने का फैसला किया है, जिन्हें शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई बंद के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल ने कहा, पालघर से दो लड़कियों की गिरफ्तारी के मामले में कोई आरोपपत्र दायर नहीं किया जाएगा। मामले में समापन रिपोर्ट दायर की जाएगी। अदालत में पुलिस द्वारा आम तौर पर समापन रिपोर्ट तब दायर की जाती है, जब जांचकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।

21-वर्षीय लड़कियों शाहीन धड़ा और रेनु श्रीनिवासन को तब गिरफ्तार किया गया था, जब शाहीन ने 18 नवंबर को ठाकरे के अंतिम संस्कार की वजह से मुंबई बंद पर फेसबुक पर टिप्पणी की थी। रेनु ने इस टिप्पणी को 'लाइक' किया था। दोनों को बाद में जमानत मिल गई थी।

शाहीन ने हालांकि, ठाकरे का नाम नहीं लिया था। शिवसेना के एक स्थानीय नेता ने लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर दोनों को 19 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के इस कदम की काफी निंदा हुई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फेसबुक मामला, फेसबुक कमेंट, बाल ठाकरे, पालघर, शिवसेना, Facebook Comment, Bal Thackeray, Palghar, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com