विज्ञापन
This Article is From May 20, 2019

Exit Poll Results 2019 : बीजेपी की सरकार बनने के दावों की पड़ताल, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Exit Poll Results 2019 : लोकसभा चुनाव के रविवार शाम आए ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करने जा रहे हैं. यहां तक कि कुछ एग्जिट पोल ने बीजेपी की अगुवाई एनडीए को बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से कहीं अधिक 300 प्लस सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है.

Exit Poll Results 2019 : बीजेपी की सरकार बनने के दावों की पड़ताल, पढ़ें 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली:
  1. उत्तर प्रदेश  में बीजेपी (BJP) को 49 सीटें मिल रही हैं, वहीं कांग्रेस सिर्फ 02 सीटों पर सिमटती दिख रही है. वहीं, सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन (SP-BSP-RLD Alliance) को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं. 
  2. गुजरात में बीजेपी को 23 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यहां कांग्रेस को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. राजस्थान में बीजेपी को 22 सीटें मिल सकती हैं.
  3. बिहार में बीजेपी-जेडीयू को 30 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. जबकि आरजेडी-कांग्रेस को महज आठ से नौ सीटें मिल सकती हैं.
  4. झारखंड  में बीजेपी+आजसू गठबंधन को 8 और कांग्रेस+जेएमएम को 5 सीटें मिल सकतदी हैं. 
  5. मध्य प्रदेश में एनडीए को 24 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस महज पांच सीटों पर समिट सकती है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी-6 और कांग्रेस को 5 सीटे मिलती दिखाई दे रही हैं. महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना 36 सीटें और कांग्रेस एनसीपी को 12 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.
  6. कर्नाटक में बीजेपी को 19 सीटें मिलते हुए दिख रही हैं. जबकि कांग्रेस- जेडीएस के खाते में 9 सीटें जा सकती हैं.
  7. हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस के खाते में 2 सीटें आ सकती हैं. 
  8. पंजाब (Punjab Exit Poll Results 2019) की  13 सीटों में से बीजेपी और अकाली दल (BJP+Akali Dal) के गठबंधन को 4 सीटें मिल सकती हैं. वहीं आम आदमी पार्टी को 1 और कांग्रेस (Congress) के खाते में 8 सीटें आने की संभावना है. 
  9. पश्चिम बंगाल बीजेपी को में दस से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. जबकि टीएमसी को 24 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं राज्य में कांग्रेस को भी दो सीटों पर जीत मिल सकती है. उधर, वाम दलों को भी दो सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. 
  10. दिल्ली की कुल 7 सीटों में से बीजेपी को 6 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है. वहीं, कांग्रेस को 1 सीट मिलती दिख रही है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Exit Poll Results 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com