विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

EPFO अंशधारकों को साल 2018-19 में मिलेगा 8.65 फीसदी की दर से ब्याज, अधिसूचना जारी

सरकार ने 2018-19 के लिये कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दे दी है.

EPFO अंशधारकों को साल 2018-19 में मिलेगा 8.65 फीसदी की दर से ब्याज, अधिसूचना जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

सरकार ने 2018-19 के लिये कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दे दी है. एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ी हुई ब्याज दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में डाली जाएगी. ईपीएफओ फिलहाल निकासी दावों का निपटान 2017-18 के लिये निर्धारित 8.55 प्रतिशत ब्याज पर कर रहा था. अब ईपीएफओ 2018-19 के लिये उच्च दर से 8.65 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगा. मामले से जुड़े सूत्र ने कहा, 'श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने छह करोड़ से अधिक अंशधारकों के लिये ईपीएफ जमा पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर को अधिसूचित किया है. अब ब्याज अंशधारकों के खातों में डाल दिया जाएगा और दावों का निपटान उसी दर पर किया जाएगा.' 

बेली डांस के सहारे इंवेस्टर्स को लुभाकर गिरती इकोनॉमी को बचाने की कोशिश में पाकिस्तान, समिट में डांसरों ने लगाये ठुमके, देखें VIDEO

ईपीएफओ के निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने इस साल 21 फरवरी को पिछले वित्त वर्ष के लिये 8.65 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी थी. प्रस्ताव को मंजूरी के लिये वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था और श्रम मंत्रालय उसकी मंजूरी का इंतजार कर रहा था.  इसी सप्ताह श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा था,'...त्योहारों से पहले छह करोड़ से अधिक ईपीएफओ अंशधारकों को 2018-19 के लिये 8.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.' 

नौकरी बदलने पर खुद-ब-खद होगा ईपीएफ ट्रांस्फर, ईपीएफओ कर रहा तैयारी

ईपीएफ ब्याज दर अधिसूचित किये जाने में देरी के बारे में मंत्री ने कहा था,'वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) इन दिनों व्यस्त हैं. उनके पास फाइल पड़ी है. वह इससे सहमत हैं. हमने अंशधारकों के लिये 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दी है. यह अंशधारकों को मिलेगा. यह कुछ दिनों में हो जाना चाहिए. 

Video: रोज़गार पर केंद्र सरकार के दावों पर सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO, Employees Provident Fund Organisation, EPF Interest Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com