विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

प्रवर्तन निदेशालय ने IREO ग्रुप के MD ललित गोयल के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

केंद्रीय एजेंसी ने मामले में पिछले साल 16 नवंबर को ललित गोयल को गिरफ्तार किया था.

प्रवर्तन निदेशालय ने IREO ग्रुप के MD ललित गोयल के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्‍ली:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रियल एस्टेट समूह आईआरईओ के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ललित गोयल और अन्य के खिलाफ करोड़ों रुपये के कथित रियल एस्टेट घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया है.केंद्रीय एजेंसी ने मामले में पिछले साल 16 नवंबर को गोयल को गिरफ्तार किया था. ईडी ने उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जिसके आधार पर उन्हें 11 नवंबर को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदेश जाने से रोक दिया गया था, जब वह देश छोड़ कर भागने की कोशिश कर रहे थे. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

एजेंसी ने गोयल और अन्य पर एक रियल एस्टेट धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. ईडी के मुताबिक, 1050 घर खरीदारों और आईआरईओ की विभिन्न परियोजनाओं के निवेशकों सहित अन्य ने अग्रिम भुगतान किया था लेकिन उन्हें बुक किये गये फ्लैट/ भूखंड अब तक नहीं मिले, जबकि चार-पांच साल से अधिक समय बीत चुका है.

26 जनवरी परेड : कोरोना के चलते कार्यक्रम में कई बदलाव, वैक्सीनेशन सर्टिफ़िकेट दिखाने पर ही एंट्री

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Enforcement Directorate, IREO Group, Lalit Goyal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com