पहाड़गंज में बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने के बाद पीट-पीटकर मारा

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...

नई दिल्‍ली:

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में 68 वर्षीय एक महिला से उसके घर पर नकदी एवं आभूषण लूटने के बाद कथित रूप से उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

मृत महिला की पहचान शांति चोपड़ा के रूप में की गई है। वह अपने दो विकलांग बेटों के साथ रहती थी। उसका पति होटल व्यवसायी था, जिसकी लगभग दो साल पहले मृत्यु हो गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शांति एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की पूर्व सदस्य भी थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि शांति की हत्या उसके एक घरेलू नौकर ने की है। इस नौकर को उसने एक प्लेसमेंट एजेंसी से लिया था।