विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को चुना विधायक दल का नेता, राज्यपाल से मिलेंगे आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना नेता

आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने गुरुवार को राजभवन जाएगा.

शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को चुना विधायक दल का नेता, राज्यपाल से मिलेंगे आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना नेता
दादर इलाके में स्थित पार्टी दफ्तर ‘सेना भवन’ में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शिंदे के नाम की घोषणा की गई.
मुंबई:

महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को विधानसभा में शिवसेना का नेता चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने रखा. खुद ठाकरे का नाम भी इस पद के लिये चर्चा में था. दादर इलाके में स्थित पार्टी दफ्तर ‘सेना भवन' में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शिंदे के नाम की घोषणा की गई. पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख और आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे अपने बेटे को शिवसेना विधायक दल का प्रमुख बनाए जाने के इच्छुक नहीं थे.

वहीं, आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने गुरुवार को राजभवन जाएगा. शिवसेना के एक नेता ने बताया कि मुलाकात अपराह्न साढ़े तीन बजे होगी. उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल, असमय वर्षा से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत मुआवजा दिए जाने की मांग करेगा. प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे, जिन्हें आज विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया है.

बीजेपी-शिवसेना की आज गुप्त जगह पर बैठक, सूत्रों का दावा 'मलाईदार पोस्ट' की हो सकती है मांग, पढ़ें 5 बड़ी बातें

उनके अलावा सुभाष देसाई भी शामिल होंगे. इससे पहले पार्टी की बैठक में आदित्य ठाकरे ने शिंदे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा. विधानसभा में पार्टी के नेता के पद के लिए आदित्य का नाम भी सामने आया था. नेता का चुनाव दादर स्थित पार्टी कार्यालय ‘सेना भवन' में पार्टी विधायकों की हुई बैठक में किया गया. 

शिवसेना सांसद संजय राउत बोले- अपनी मांग से पीछे नहीं हटे हैं, 145 नंबर हैं तो BJP बना लें सरकार

VIDEO: शिवसेना ने कहा, अपनी मांग से पीछे नहीं हटे हैं, 50-50 के क़रार पर अब भी अडिग

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Raut, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com