प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 15 करोड़ रुपये के "संदिग्ध लेनदेन" पर धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी द्वारा बिहार पुलिस द्वारा दर्ज FIR का संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया. अभिनेता के बैंक खाते से ट्रांसफर किए गए पैसों का उपयोग कैसे किया गया इसकी जांच की जा रही है.
बिहार की एक पुलिस टीम पिछले तीन दिनों से मुंबई में डेरा डाले हुए है, कई बैंकों का दौरा कर रही है और सुशांत द्वारा रिया चक्रवर्ती और उसके भाई के साथ स्थापित दो कंपनियों के लेनदेन और निवेश की पूछताछ कर रही है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सुशांत के पिता की शिकायत पर रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत के बैंक खाते से अवैध रूप से धन हस्तांतरित करने और मानसिक रूप से उसे परेशान करने का आरोप लगाया गया है. आज सुबह बिहार पुलिस ने जोर देकर कहा कि वे मामले में मनी ट्रेल का पालन करेंगे. हालांकि, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने NDTV को बताया कि सुशांत के परिवार ने किसी पर शक या आरोपों का कोई जिक्र नहीं किया था. सूत्रों ने कहा कि परिवार ने लिखित बयानों में भी कोई आरोप नहीं लगाया है.
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार पुलिस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में मनी लॉन्डरिंग की जांच करने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी गयी.
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संदर्भ में बिहार पुलिस को पत्र लिखा है. ईडी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत संभावित जांच के लिए मामले को देख रही है. सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने अपने बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें: सुशांत केस : पटना पुलिस का 'जेम्स बॉन्ड' स्टाइल - कभी BMW-जगुआर, कभी बाइक-ऑटो से कर रही तहकीकात
सिंह का आरोप है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के मकसद से मई 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती बढ़ाई थी.
अधिकारियों के मुताबिक ईडी राजपूत के धन और उनके बैंक खातों के कथित दुरुपयोग के आरोपों की जांच करना चाहती है.
एजेंसी इस बात की भी जांच करेगी कि क्या किसी ने राजपूत के पैसों का इस्तेमाल काले धन को सफेद में बदलने में किया और अवैध संपत्तियां बनाईं. ईडी आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर सकती है और उसके पास पीएमएलए के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी अधिकार है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस पहले ही जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं