विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

चुनाव आयोग 5 राज्यों की चुनावी तारीखों का ऐलान आज 4.30 बजे करेगा

Assembly Election 2021: अगले कुछ महीनों में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग आज शाम को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुच्चेरी के लिए चुनावी तारीखों की घोषणा करेगा.

चुनाव आयोग 5  राज्यों की चुनावी तारीखों का ऐलान आज 4.30 बजे करेगा
2021 Assembly Election: चुनाव आयोग आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा.
नई दिल्ली:

2021 राजनीतिक लिहाज से चुनावी साल रहने वाला है. अगले कुछ महीनों में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग आज तारीखों की घोषणा करने वाला है. आयोग आज शाम को तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुच्चेरी के लिए चुनावी तारीखों की घोषणा करेगा. इन राज्यों में अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं. कोरोना के बीच हुए बिहार चुनावों के बाद एक साथ इतने राज्यों में चुनाव हो रहे हैं.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294, तमिलनाडु की 234, केरल की 140, असम की 126 और पुदुच्चेरी की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाने हैं. 

इनमें सबसे ज्यादा हाई-वोल्टेज ड्रामे वाला चुनाव पश्चिम बंगाल में रहने वाला है क्योंकि यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सत्ता को चुनौती दी है. तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को 'बाहरी' का तमगा दिया है, वहीं बीजेपी खुद को यहां स्थापित करने की कोशिशों के बीच लगातार ममता पर हमलावर है. वहीं, टीएमसी के कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच भी चल रही है.

असम में भी बीजेपी लगातार चुनावी कैंपेन कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई नेता इन चुनावी राज्यों में लगातार चुनावी जनसभा, रैलियां और रोड शो कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commission, Assembly Elections 2021, Elections 2021 Udpates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com