विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2019

कमलेश तिवारी हत्याकांड पर कुमार विश्वास ने किया ट्वीट, राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठाए सवाल

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार को उन्हीं के घर में घुसकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.

कमलेश तिवारी हत्याकांड पर कुमार विश्वास ने किया ट्वीट, राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठाए सवाल
Kumar Vishvas ने Kamlesh Tiwari Murder Case हत्याकांड पर किया ट्वीट
  • कुमार विश्वास ने कमलेश तिवारी हत्याकांड पर किया ट्वीट
  • कहा-राजनैतिक फायदे के लिए चुप्पी साधना पूरे देश को भारी पड़ेगा
  • इस हत्याकांड की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है चर्चा
नई दिल्ली:

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari Murder Case) की शुक्रवार को उन्हीं के घर में घुसकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. इस मामले पर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने भी ट्वीट कर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए. उन्होंने लिखा कि दूसरे मज़हब पर दिया उसका बयान क़ानूनी दायरे में अपराध था और उसकी वह सजा भी काट रहा था लेकिन जिस जाहिल तालिबानी सोच ने दिन दहाड़े #KamleshTiwariMurder किया उससे नज़र चुराकर निकलने वाले ये नहीं जानते कि ऐसी कट्टरताओं पर राजनैतिक फ़ायदे के लिए चुप्पी साधना पूरे देश को भारी पड़ता है.

कमलेश तिवारी के बेटे ने कहा, जो लोग पकड़े गए हैं अगर उनके खिलाफ कोई सबूत हैं तो जांच NIA करे, मुझे इस प्रशासन पर विश्वास नहीं

लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड में पकड़े गए तीन आरोपियों ने जुर्म कबूला : गुजरात ATS

कमलेश तिवारी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ओपी सिंह ने कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें गुजरात से तीन और यूपी से दो लोगों को कमलेश की पत्नी के FIR के बाद गिरफ्तार किया. यूपी से पकड़े गए दोनों आरोपी मौलाना अनवरुल हक और मुफ्ती नईम कासिम बिजनौर जिले से है. उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे कमलेश तिवारी का 2015 में दिया गया एक बयान था. पुलिस ने गुजरात से जिन लोगों को हिरासत में लिया है उसमें मौलाना मोहसिन शेख, फैजान और राशिद अहमद पठान को गिरफ्तार किया है. हिरासत में लिए गए तीनों लोग सूरत के रहने वाले हैं. पुलिस फिलहाल इन सभी से पूछताछ कर रही है.

कमलेश तिवारी हत्याकांड: यूपी पुलिस ने मौलाना मोहसिन शेख सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में, 2015 के बयान के कारण हत्या

बता दें कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के खुद को अध्यक्ष बताने वाले कमलेश तिवारी की उनके घर में ही शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी. इस घटना को अंजाम देने वाले तीन संदिग्धों को CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है. घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सुबह दो लोग कमलेश तिवारी से मिलने आए थे. जिन्हें तिवारी ने भीतर बुलाया. फिर अपने साथी से कहा कि सिगरेट लेकर आएं. जब वह लौटा तो कमलेश तिवारी की हत्या हो चुकी थी. घर से एक पिस्तौल बरामद हुआ. ये लोग दिवाली की मिठाई देने के बहाने आए थे. डिब्बे में हथियार थे.

VIDEO: कमलेश तिवारी हत्याकांड: यूपी पुलिस ने मौलाना समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dr Kumar Vishvas, Kumar Vishvas On Kamlesh Tiwari, Kumar Vishwas On Kamlesh Tiwari Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com