विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2019

हाउडी मोदी: जब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा- क्या मैं भारत आने के लिए निमंत्रित हूं?

ट्रंप ने एनआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष अपनी मंशा जाहिर की.

Also Read in
हाउडी मोदी: जब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा- क्या मैं भारत आने के लिए निमंत्रित हूं?
'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • आने वाले सप्ताह मुम्बई में NBA बास्केटबॉल प्रतियोगिता होने वाली है
  • प्रतियोगिता के मैचों को देखने भारत आना चाहते हैं ट्रंप
  • पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया
ह्यूस्टन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मुम्बई में होने वाली नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन बास्केटबॉल (NBA) प्रतियोगिता को देखने के लिए भारत आने की इच्छा व्यक्त की. साथ ही ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से पूछा कि क्या उन्हें न्योता है? ट्रंप ने एनआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष अपनी यह मंशा जाहिर की. उन्होंने कहा, 'आने वाले सप्ताह मुम्बई में NBA बास्केटबॉल प्रतियोगिता होने वाली है. यह भारत में पहला NBA बास्केटबाल गेम होगा.' उन्होंने मोदी से पूछा, 'क्या मैं इसमें निमंत्रित हूं.' ट्रंप ने कहा, 'मैं आ सकता हूं. सतर्क रहें (ध्यान दें), मैं आ सकता हूं.' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके बाद अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया. इससे पहले इस कार्यक्रम में मोदी ने ट्रंप की जमकर प्रशंसा की और उन्हें व्हाइट हाउस में 'भारत का मित्र' करार दिया.

Howdy Modi: 9/11 और 26/11 के साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? ट्रंप की मौजूदगी में पीएम मोदी ने पूछा

बता दें कि NBA ने पिछले साल घोषणा की थी कि भारत में उसका पहला मुकाबला चार और पांच अक्टूबर 2019 को मुंबई के एनएससीआई डोम में इंडियाना पेसर्स और सेक्रामेंटो किंग्स के बीच खेला जाएगा. ऐतिहासिक NBA इंडिया गेम्स 2019 के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे और दोनों ही प्री-सत्र मुकाबले होंगे. दो मुकाबलों के अलावा लीग और इसके पार्टनर इस दौरान फैन इंटरेक्टिव एक्टीविटीज का भी आयोजन करेंगे. इस दौरान मुंबई में जूनियर NBA यूथ बॉस्केटबॉल प्रोग्रामिंग और NBA केयर्स कम्यूनिटी आउटरीच कार्यक्रम होंगे. NBA गेम्स इंडिया 2019 को बुकमाइशो प्रोड्यूस करेगा. भारत में पहली बार हो रहे NBA मैचों का सीधा प्रसारण पूरे देश में किया जाएगा और साथ ही साथ ये मुकाबले टेलीविजन, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से 200 से अधिक देशों तथा टेरेटरीज के प्रशंसकों तक पहुंचेंगे.

हाउडी मोदी में पीएम ने इमरान खान पर साधा निशाना, कहा- जिनसे खुद का देश नहीं संभल रहा, उन्हें 370 हटाने से दिक्कत है

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में स्थित NBA अकादमी इंडिया एक इलीट बॉस्केटबॉल सेंटर है और यहां भारत के शीर्ष पुरुष और महिला प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है. अपने तरह की अकेली इस अकादमी की भारत में मई 2017 में शुरुआत हुई थी और यह भारत में NBA के मौजूदा बॉस्केटबॉल एंड यूथ डेवलपमेंट कार्यक्रम तैयार करता है.
 

VIDEO: ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी का पूरा भाषण
  

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, PM Modi, PM Modi In Howdy Modi, Howdy Modi, PM Modi In America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com