विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 21, 2015

मुंबई में एक दिन में अलग-अलग स्थानों पर 14 लोकल ट्रेन यात्रियों की मौत

Read Time: 2 mins
मुंबई में एक दिन में अलग-अलग स्थानों पर 14 लोकल ट्रेन यात्रियों की मौत
मुंबई रेलवे पुलिस का दुर्घटनाओं में मृत और घायल व्यक्तियों का विवरण।
मुंबई: मुंबई में 20 सितंबर को एक दिन में 14 लोकल ट्रेन यात्रियों की मौत हो गई और 13 जख्मी हुए। आम तौर पर यह संख्या रोजाना 10 के करीब होती है। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक 14 में से 9 मौतें ट्रेन या खंभे से टकराने की वजह से हुई हैं।

ऐसा माना जा रहा है लोग ट्रेन में ज्यादा भीड़ की वजह से गिरे होंगे। तो क्या मध्य रेलवे पर रविवार का मेगा ब्लॉक इसकी वजह है ? क्योंकि 14 में से 12 मौतें मध्य रेलवे में हुई हैं।

रविवार को अमूमन आम दिनों से कम यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। लेकिन इस रविवार को यह आंकड़ा आम दिनों से भी ज्यादा रहा। रविवार को मध्य रेलवे के 10 लाख 9 हजार के करीब टिकट बिके, जबकि आम दिनों में यह संख्या 10 लाख के करीब होती है। जाहिर है रविवार होने के बावजूद लोग गणपति दर्शन के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकले, जबकि रविवार और मेगा ब्लॉक होने की वजह से 20 से 22 फीसदी गाड़ियां कम चलाई गईं। भीड़ ज्यादा और सर्विस कम नतीजा सबके सामने है।

रविवार को दुघर्टनाओं में मृत लोकल ट्रेन यात्री :
  • कुर्ला           - 3
  • ठाणे           - 2
  • कल्याण      - 5
  • वाशी           -1
  • पनवेल        -1
  • वसई रोड   - 2

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Video: पेपर लीक की जांच के बीच यूपी में स्‍कूल प्रिंसिपल को जबरन ऑफिस से हटाया
मुंबई में एक दिन में अलग-अलग स्थानों पर 14 लोकल ट्रेन यात्रियों की मौत
उत्तर प्रदेश : डंडे से छुआ तार और 22 सेकेंड में हो गई शख्स की मौत
Next Article
उत्तर प्रदेश : डंडे से छुआ तार और 22 सेकेंड में हो गई शख्स की मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;