विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2012

राजधानी में घना कोहरा, मौसम का न्यूनतम तापमान

राजधानी में घना कोहरा, मौसम का न्यूनतम तापमान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता गिरने के कारण वाहनों को फॉग लाइट जलानी पड़ी। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कुछ दिनों से अपेक्षाकृत मौसम में इतनी सर्दी नहीं थी। सुबह में सात बजे अचानक घना कोहरे छाने के कारण करीब 20 विमानों के उड़ान में देरी हुई, जबकि दो विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया गया।

सुबह में परिचालन सामान्य था और रनवे दृश्यता 200 मीटर से ऊपर थी, लेकिन सात बचे अचानक ही कोहरा बढने से एक रनवे के एक अंतिम छोर पर दृश्यता गिरकर शून्य पर पहुंच गई। सुबह आठ बजे के बाद स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ, जब दृश्यता बढ़कर 300 मीटर हो गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में कोहरा, दिल्ली में ठंड, दिल्ली सर्दी, Delhi Weather, Delhi Fog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com