विज्ञापन

दिल्ली, जयपुर से प्रयागराज तक भट्ठी जैसे क्यों धधक रहे शहर, झुलसाने वाली लू, मई में क्या होगा मौसम का हाल

Heatwave Alert in India: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. अप्रैल में ही प्रचंड गर्मी के बाद मई-जून में भी तापमान रौद्र रूप दिखाने वाला है. मई-जून में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तक मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दी है.

दिल्ली, जयपुर से प्रयागराज तक भट्ठी जैसे क्यों धधक रहे शहर, झुलसाने वाली लू, मई में क्या होगा मौसम का हाल
Delhi Weather Today: आज का मौसम
नई दिल्ली:

Latest Weather News Today: उत्तर भारत में अप्रैल के महीने में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. यूपी के बांदा जिले में तो तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मई-जून के महीने में तो रिकॉर्डतोड़ गर्मी के साथ भयंकर लू का सामना करना पड़ेगा. मई-जून में लू के 3-5 दिन के मुकाबले इस बार 8 से 12 दिनों तक लंबा कहर झेलना पड़ सकता है. उत्तर पश्चिम भारत में दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से लेकर पंजाब तक लू का कहर देखा जा रहा है. मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड से लेकर बंगाल तक झुलस रहे हैं.वहीं पूर्वी तट में आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं.

गर्म तवे जैसी कंक्रीट की सड़कें

बांदा में 28 अप्रैल को देश का सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री और 29 अप्रैल को 45.6 डिग्री दर्ज किया गया. बुधवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश से भी गर्म तवे जैसी तपती कंकरीट की सड़कों पर चलना मुश्किल रहा. खतरा है कि इस साल तापमान न केवल गर्मियों में बल्कि मानसून के दौरान भी हाई रहेगा. मई-जून में लू के दिनों में ज्यादा रहेंगे. दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद अहमदाबाद, सीधी-खजुराहो, जयपुर जैसे शहर धधक रहे हैं. रात में भी गर्मी में ज्यादा कमी नहीं हो रही.  

Latest and Breaking News on NDTV

भीषण गर्मी के खतरे वाले इलाके 

मौसम विभाग के अनुसार, भीषण लू (Severe Heatwave) का सबसे ज्यादा खतरा है. मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ,  पूर्वी भारत में ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और उत्तर पश्चिम भारत में राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मई-जून में आग उगलती गर्मी पड़ेगी.

उत्तर भारत के लिए खास चेतावनी

इस बार उत्तर भारत में 'गर्म रातें' भी अधिक परेशान करेंगी, जिससे शरीर को गर्मी से उबरने का समय नहीं मिल पाएगा. मई की भीषण गर्मी उत्तर भारत में जायद की फसलों (मूंग, सब्जियां) और जून में धान की रोपाई को प्रभावित कर सकती है.बिजली और पानी की मांग (Peak Load) मई के अंत में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

Heatwave

Heatwave

लू कब चलती है?

अगर किसी जगह का अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 5 डिग्री अधिक हो जाता है और यह स्थिति लगातार कम से कम दो दिनों तक रहती है तो उस स्थान को लू की चपेट में माना जाता है. हीटवेव अलर्ट जारी होता है. अगर तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक हो जाता है तो भयंकर लू घोषित होती है. भारत में लू आमतौर पर मई-जून के बीच चलती है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही तमतमाता सूरज आग उगल रहा है. 2023 में फरवरी में भी लू ने लोगों को झुलसाया था. 

अल नीनो का असर

वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी प्रशांत महासागर में अल नीनो की मजबूती से भारत में लू के दिन बढ़ रहे हैं.इस साल भी यही असर देखा जा रहा है. अल नीनो के दौरान प्रशांत महासागर सतही जल असामान्य तौर पर गर्म हो जाता है. अल नीनो से आमतौर पर कम वर्षा भी होती है. 

देश के टॉप 20 शहरों का अधिकतम तापमान


1. श्रीगंगानगर (राजस्थान): 48 डिग्री
2. चूरू (राजस्थान) : 47-48 डिग्री
3. बांदा (उत्तर प्रदेश) : 47 डिग्री
4. झांसी (उत्तर प्रदेश) : 46-47 डिग्री
5. नागपुर (महाराष्ट्र) : 46 डिग्री
6. बलांगीर (ओडिशा): 46 डिग्री
7.चंद्रपुर (महाराष्ट्र) : 46 डिग्री
8. प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) : 45-46 डिग्री
9.हिसार (हरियाणा) :45-46 डिग्री
10.जैसलमेर (राजस्थान) : 45-46 डिग्री
11. दिल्ली (मुंगेशपुर/नजफगढ़) :45 डिग्री
12.अहमदाबाद (गुजरात) : 45डिग्री
13. बिलासपुर (छत्तीसगढ़) : 45डिग्री
14. राउरकेला (ओडिशा) : 45 डिग्री
15.अकोला (महाराष्ट्र) : 45 डिग्री
16. करीमनगर (तेलंगाना): 44-45 डिग्री
17. ग्वालियर (मध्य प्रदेश): 44-45 डिग्री
18बीकानेर (राजस्थान) : 44-45 डिग्री
19. लुधियाना (पंजाब) : 44 डिग्री
20. गया (बिहार): 44 डिग्री
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com