विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

लोकतंत्र की हत्या वाले बयानों पर कुमार विश्‍वास ने क्यों किया 'हाफिज सईद' का जिक्र

ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्‍वास ने इस जुमले को लेकर हो रही बयानबाजी पर कटाक्ष किया है. 

लोकतंत्र की हत्या वाले बयानों पर कुमार विश्‍वास ने क्यों किया 'हाफिज सईद' का जिक्र
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास.
  • लोकतंत्र खतरे में है वाला बयान कई नेता दे रहे हैं
  • कुमार विश्वास ने इस पर बयान दिया है
  • विश्वास के ट्वीट पर हो रही प्रतिक्रिया.
नई दिल्ली: देश में आजकल कई नेता और दल लोगों से लोकतंत्र को बचाने की दुहाई देकर अपने लिए वोट मांगते नजर आते हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्‍वास ने इस जुमले को लेकर हो रही बयानबाजी पर कटाक्ष किया है. 

कुमार विश्‍वास ने ट्वीट किया है कि अपने-अपने दलों में हर संभव तरीक़े से लोकतंत्र की बहुधा निर्मम हत्या करने वाले हमारे नेता जब-जब 'लोकतंत्र ख़तरे में है ,लोकतंत्र बचाओ, लोकतंत्र मज़बूत करो', जैसे प्रलाप निहायत बेशर्मी के साथ करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे हाफ़िज़ सईद, विश्व-शांति पर प्रवचन कर रहा हो...'
 

कुमार विश्वास के के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है.

पढ़ें : कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर किए ताबड़तोड़ हमले, गुप्ता से लेकर पार्टी कल्चर पर उठाए सवाल

कुछ लोगों ने कहा कि राज्यसभा का टिकट कट जाने के बाद से यह ज्ञान मिला. ट्विटर पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कुमार विश्वास ने अच्छा प्रहार दिया है. 


कुछ लोगों ने कुमार विश्वास के इस ट्वीट के जवाब में नीरव मोदी का जिक्र किया है. उन्होंने नीरव मोदी कांड पर कई तंज कसे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com