विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2015

दिल्ली का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास लगरपुरिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

दिल्ली का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास लगरपुरिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के टॉप 10 अपराधियों में से एक विकास लगरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। विकास को दिल्ली में जबरन उगाही का किंगपिन माना जाता है।

दरअसल विकास गूलिया नाम का यह अपराधी हरियाणा में दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ के लगरपुर गांव का रहने वाला है। इसने 16 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में ऐसे कदम रखा कि लोग इसे विकास लगरपुरिया के नाम से जानने लगे। विकास को दिल्ली में जबरन उगाही का किंग कहा जाता है।

25 साल के विकास पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट जैसे 12 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। इसका खौफ दिल्ली और हरियाणा के लोगों में ही नहीं, बल्कि इसके विरोधी गैंग के लोगों में भी है।

दरअसल इसके अपराध करने का तरीका ही अलग था। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी आर.एस. संजीव ने बताया कि विकास कभी भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता और जब अपराध करने जाता है तो काफी दूर गाड़ी खड़ी कर जाता है।

दिल्ली के राम लाल आनन्द कॉलेज से ड्रॉप आउट विकास के जुर्म का इलाका ज्यादातर दिल्ली का बाहरी क्षेत्र ही होता था। हालांकि पुलिस विकास के गिरोह के कई शार्पशूटरों को गिरफ्तार करती रही है, लेकिन विकास लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। शनिवार देर रात पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर विकास को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक विकास ऐशो-आराम पर खर्च करने के लिए जुर्म करता रहा है। पुलिस के मुताबिक जब विकास को गिरफ्तार किया गया तब वो अपने साथियों के साथ मिलकर एक और उगाही की तैयारी कर रहा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
"मुझे मौका दे सकता है हरियाणा": एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों के एक दिन बाद बोलीं कुमारी शैलजा
दिल्ली का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास लगरपुरिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
दिल्ली चलो पदयात्रा:  रिहाई के बाद फिर हिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक, बवाना थाने में रखा गया
Next Article
दिल्ली चलो पदयात्रा: रिहाई के बाद फिर हिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक, बवाना थाने में रखा गया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com