दिल्ली के हौज काज़ी इलाके में रविवार रात दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी ने सांप्रदयिक रूप धारण कर लिया. इस घटना में एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई जिससे यहां तनाव फैल गया. इस मामले में आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा, ''दिल्ली-चुनावों की आहट के चलते राजनैतिक गिद्घों की जमात तो चाहेगी ही कि दिल्ली मंदिर-मस्जिद-सिख के सवालों में लड़कर सुलग उठे पर क़ानून-व्यवस्था किधर ग़ायब हैं? सैक्यूलर-लिबरल की आड़ में घुटने टेकती व्यवस्था को बचाने वाले दिल्ली के बजाय अपने दलों के हितैषी हैं.''
आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई करने में अब बीजेपी कितने घंटे लेगी?
दिल्ली-चुनावों की आहट के चलते राजनैतिक गिद्घो की जमात तो चाहेगी ही कि दिल्ली मंदिर-मस्जिद-सिक्ख के सवालों में लड़कर सुलग उठे पर क़ानून-व्यवस्था किधर ग़ायब हैं ? सैक्यूलर-लिबरल की आड़ में घुटने टेकती व्यवस्था को बचाने वाले दिल्ली के बजाय अपने दलों के हितैषी हैं
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) July 2, 2019
#TempleTerrorAttac
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
गौरतलब है कि पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार क्षेत्र में एक स्कूटर खड़ा करने को लेकर हुए झगड़े ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया है और क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई. उसके बाद सोमवार को क्षेत्र में तनाव रहा. पुलिस ने बताया कि चावड़ी बाजार के लाल कुआं क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
PM मोदी छह जुलाई को जाएंगे वाराणसी, BJP सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत
केंद्रीय मंत्री तथा चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डॉ हर्षवर्धन ने इस क्षेत्र का जायजा लिया और कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण तथा दर्दनाक है. मंदिर के साथ जो कुछ किया गया, वह अक्षम्य है. मुझे बताया गया है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, और दंडित किया जाएगा. मैं लोगों से सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं."
Delhi: Union Minister & Chandni Chowk MP, Dr Harsh Vardhan visited Hauz Qazi area this morning, where a clash broke out between 2 groups over parking, and a temple was vandalised in the locality on Sunday night. Security in the area has been tightened. pic.twitter.com/HIj3WY8rvB
— ANI (@ANI) July 2, 2019
सांप्रदायिक तनाव के बाद, इस घटना के केंद्र में रहे संजीव गुप्ता के परिवार ने कहा है कि बीते दो दशकों से उनका परिवार पड़ोसी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ शांतिपूर्ण ढंग से रहता आया है. उन्होंने कहा कि वे झगड़े के बाद हुई बातों की तो वजह नहीं बता सकते क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसा नहीं देखा. गुप्ता की मां कैलाशवती गुप्ता ने दावा किया कि बीते 20 साल से मुसलमान उनके पड़ोसी हैं और यहां का वातावरण शांतिपूर्ण है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ.
Video: दिल्ली: दो गुटों में मारपीट के बाद तनाव, डॉ हर्षवर्धन ने किया इलाके का दौरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं