विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2020

दिल्ली में कल से कर सकेंगे मेट्रो से सफर, पर इन 8 बातों का रखना होगा विशेष ख्याल

Covid-19 महामारी की वजह से लगभग पांच महीने बंद रहने के बाद कल से दिल्ली में मेट्रो सेवाएं (Delhi Metro) शुरू होने जा रही हैं. 12 सितम्बर तक तीन चरणों में दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों को शुरू किया जाएगा लेकिन कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों फिलहाल पाबंदी बनी रहेगी.

दिल्ली में कल से कर सकेंगे मेट्रो से सफर, पर इन 8 बातों का रखना होगा विशेष ख्याल
Covid-19 महामारी के चलते करीब 5 महीने बाद कल फिर से शुरू होगी Delhi Metro
नई दिल्ली:
  1. कल (सात सितम्बर) से दिल्ली मेट्रो सेवाएं दो पालियों सुबह 7 से 11 तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी. 
  2. दूसरे चरण में ट्रेनें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगी और 12 सितंबर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा. 
  3. Corona Virus के फैलने की आशंका के कारण यात्रियों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि केवल स्मार्टकार्ड धारकों को यात्रा की अनुमति होगी. 
  4. यात्रियों को आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाएगी. 
  5. मेट्रो स्टेशन के सभी गेट नहीं खुलेंगे.सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एंट्री और एग्जिट अलग-अलग गेट से होगी.
  6. मेट्रो कैंपस और ट्रेन के भीतर मास्क पहनना अनिवार्य है और ‘‘अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जायेगा.''
  7. कोविड-19 सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी भी स्टेशन पर लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन यात्रियों को जाने की अनुमति होगी. 
  8. ट्रेनों के ठहराव की अवधि अब अधिक होगी. इसे प्रत्येक स्टेशन पर 10-15 सेकंड से बढ़ाकर 20-25 सेकंड किया जायेगा और ‘इंटरचेंज' सुविधा की अवधि को 35-40 सेकंड से बढ़ाकर 55-60 सेकंड किया जायेगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Resume, Delhi Metro Amid Corona Crisis, New Guideline For Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com