विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

तकनीकी खराबी के कारण दिल्‍ली मेट्रो की ब्‍लू लाइन सेवा रही प्रभावित, दो घंटे परेशान हुए यात्री

वैसे, डीएमआरसी ने पूर्वाह्न 11 बजे एक बार फिर ट्वीट किया कि ब्लू लाइन पर ‘‘ सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं’’

तकनीकी खराबी के कारण दिल्‍ली मेट्रो की ब्‍लू लाइन सेवा रही प्रभावित, दो घंटे परेशान हुए यात्री
उत्तर नगर वेस्ट स्टेशन से द्वारका स्टेशन के बीच दो घंटे सेवाएं प्रभावित हुईं (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • द्वारका को नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है ब्‍लू लाइन
  • डीएमआरसी ने ट्वीट करके दी यह जानकारी
  • उत्तर नगर वेस्ट से द्वारका स्टेशन के बीच सेवाओं पर असर
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की ‘ब्लू लाइन' (Blue Line)पर तकनीकी खराबी (Technical Glitch) के कारण शुक्रवार को करीब दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं. गौरतलब है कि ‘ब्लू लाइन' द्वारका को नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है. दिल्‍ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट किया, ‘‘ब्लू लाइन पर उत्तम नगर स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण उत्तर नगर वेस्ट स्टेशन से द्वारका स्टेशन के बीच सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच सेवाएं प्रभावित हुईं.''

वैसे, डीएमआरसी ने पूर्वाह्न 11 बजे एक बार फिर ट्वीट किया कि ब्लू लाइन पर ‘‘ सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Blue Line, Technical Glitch, DMRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com