विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2014

दिल्ली में मणिपुरी महिला को चाकू मारकर घायल किया

नई दिल्ली:

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार की शाम दो लोगों ने 30 साल की एक मणिपुरी महिला को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। आरोपियों में से एक शख्स पीड़िता का पूर्व सहकर्मी है।

द्वारका सेक्टर-22 में अपनी बहन और बहनोई के साथ रह रही सिल्विया वाइफेई आज शाम छह बजे जब बाजार गई थी तो दो लोग उसके सामने आ गए, उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसे चाकू मार कर मौके से फरार हो गए।

सिल्विया को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

द्वारका सेक्टर-23 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
दिल्ली में मणिपुरी महिला को चाकू मारकर घायल किया
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com