Delhi Coronavirus Updates: दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 992 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,60,611 हो गई. होली के त्योहार के चलते कम टेस्ट किये गये जिसकी वजह से मामलों में कमी दर्ज की गई. इसके अलावा चार और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 11,016 तक पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1,591 लोग ठीक भी हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 6,42,166 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि राजधानी में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 2.7% पर बनी हुई है. अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के कम मामले इसलिये आए हैं क्योंकि सोमवार को होली के चलते जांचें भी कम हुईं. उन्होंने कहा कि अब तक 6.42 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,429 है, जो सोमवार को 7,545 थी.
बेंगलुरू में नहीं लगेगा लॉकडाउन: कोरोना के बढ़ते केसों के बीच बोले कर्नाटक के CM बीएस येदियुरप्पा
दिल्ली में कोरोना से रिकवरी रेट 97.2% है जबकि एक्टिव मरीज़ों का प्रतिशत 1.12% है. वहीं कोरोना डेथ रेट- 1.67% हो गया है. पिछले 24 घंटों में यहां 36,757 टेस्ट किए गए जिन्हें मिलाकर अब तक 1,45,08,592 टेस्ट किए जा चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
कोरोना ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, कहा- "बद से बदतर हो रहे हालात", समूचा देश जोखिम में; 10 बड़ी बातें
अगर पूरे देश की बात करें तो देश में मंगलवार को नए कोविड केसों के आंकड़े में 17.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल COVID-19 मरीज़ों का आंकड़ा 1,20,95,855 पहुंच गया, क्योंकि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 56,211 नए केस सामने आए. पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 271 कोरोना मरीज़ों की मौत भी हुई, जिन्हें मिलाकर देश में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की तादाद 1,62,114 हो गई.
खतरनाक हो रही है कोरोना वायरस की दूसरी लहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं