विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2020

दिल्ली में टूटा कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का रिकॉर्ड, संक्रमितों का आंकड़ा 34 हजार के पार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34,687 पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1877 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है.

दिल्ली में टूटा कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का रिकॉर्ड, संक्रमितों का आंकड़ा 34 हजार के पार
Delhi Coronavirus Cases: दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 हजार के पार पहुंचा.
नई दिल्ली:

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 2 लाख 93 हजार से ज्यादा मामले हैं वहीं, अब तक 7400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34,687 पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1877 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है. बीते 24 घंटे में 486 मरीज ठीक भी हुए हैं और इसकी संख्या अब 12,731 तक पहुंच गया है. बीते 24 घंटो में कोरोना से 65 मरीजों की मौत हुई जो एक दिन में सबसे ज्यादा है. इसके साथ-साथ 36 पुरानी मौत और जोड़ने पर कुल मौत का आंकड़ा 984 से बढ़कर 1085 हो गया है है. दिल्ली में फिलहाल 20 हजार 871 एक्टिव मामले हैं.

इस बीच भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में ब्रिटेन को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है. भारत में अभी कोरोना के 2 लाख 93 हजार 754 मामले हैं, वहीं इससे पहले चौथे स्थान पर काबिज ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 91 हजार 558 है. भारत अब रूस, ब्राजील और अमेरिका से ही पीछे रह गया है. अमेरिका में सबसे ज्यादा 20 लाख मामले हैं. वहीं, उसके बाद ब्राजील का नंबर आता है जहां संक्रमितों की संख्या साढ़े 7 लाख है. तीसरे स्थान पर रूस है, जहां 4 लाख 93 हजार से ज्यादा केस हैं. 

इस बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह कहा है कि देश में निश्चित रूप से कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, "यहां तक ​​कि भारत WHO की कम्‍युनिटी स्‍प्रेड की परिभाषा भी नहीं है. उन्‍होंने कहा कि भारत में कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा. शब्‍द 'कम्‍युनिटी स्‍प्रेड' को लेकर काफी बहस की स्थिति है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया गया है.

VIDEO: ICMR ने कहा- देश में कोरोना का कम्‍युनिटी स्‍प्रेड नहीं हो रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Corona Update, COVID-19, Delhi Covid-19, Delhi Coronavirus Cases, Coronavirus Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com