देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1114 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 12 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 6908 है जबकि कोरोना संक्रमण दर 2.28 फीसदी है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.37 फीसदी है जबकि रिकवरी दर 98.21 फीसदी है. 24 घंटे में 2079 मरीज डिस्चार्ज हुए, इन्हें मिलाकर रिकवर हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 18,13,280 तक पहुंच गया है.
दिल्ली में 82 प्रतिशत किशोरों को लग चुका कोविड रोधी पहला टीका
दिल्ली में कोरोना के नए मामलों को लेकर खास बातें..
-24 घण्टे में आए 1114 केस, 2.28 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर
-सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 6908 हुई
-24 घण्टे में 12 मरीजों की मौत, 26,010 हुआ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा
- होम आइसोलेशन में 4843 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.37 फीसदी
- रिकवरी दर 98.21 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 1114 केस, कुल आंकड़ा 18,46,198
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 2079 मरीज, कुल आंकड़ा 18,13,280
24 घंटे में हुए 48,792 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,53,46,462(RTPCR टेस्ट 37,456 एंटीजन 11,336)
- कंटेनमेंट जोन्स की संख्या- 25,875
- कोरोना डेथ रेट- 1.41 फीसदी
दिल्ली के साथ साथ देश में भी कोरोनाकी तीसरी लहर लगातार कमजोर पड़ती दिख रही है. पिछले 24 घंटों में देश में 70 हजार से भी कम यानी कुल 67,597 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही देश में कोविड संक्रमितों का आंकड़ा अब बढ़कर कुल 4 करोड़, 23 लाख, 39 हजार, 611 हो गया है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 1188 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अब तक देश में कोविड-19 से कुल 5 लाख 4 हजार 62 लोगों की मौत हो चुकी है. आज के आंकड़े में केरल के 733 बैकलॉग आंकड़े भी जुड़े हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं