विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2020

BJP सांसद का विवादास्पद बयान, कहा- दीपिका पादुकोण 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा

विवादास्पद भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को दीपिका के खिलाफ असामान्य रूप से कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और दीपिका पादुकोण को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताया. 

BJP सांसद का विवादास्पद बयान, कहा- दीपिका पादुकोण 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अचानक से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दौरे के एक दिन बाद विवादास्पद भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को दीपिका के खिलाफ असामान्य रूप से कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और दीपिका पादुकोण को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताया. साक्षी महाराज ने आईएएनएस से खास बातचीत आरोप लगाया, "मुझे लगता है कि वह (दीपिका पादुकोण जैसे लोग) भी टुकड़े-टुकड़े गिरोह का हिस्सा हैं."

उन्नाव से सांसद भाजपा नेता एक कदम और आगे बढ़ गए और उन्होंने आरोप लगाया, "उनके पीछे कुछ विदेशी भी हैं." साक्षी महाराज का हालिया हमला अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के मंगलवार को जेएनयू जाने के बाद हुआ है. दीपिका वहां छात्रों के साथ एकजुटता जताने के लिए गई थीं। छात्रों पर रविवार को हमला किया गया था.  अभिनेत्री को साबरमती टी-पॉइंट पर छात्रों के साथ खड़ा देखा गया, जहां परिसर में हिंसा को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्रों द्वारा एक सार्वजनिक बैठक बुलाई गई थी.

दीपिका ने वहां जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आईशी घोष से मुलाकात की, जो हिंसा में घायल हुईं थी. दीपिका ने बैठक को संबोधित नहीं किया और घंटे भर बाद वहां से चली गईं. साक्षी महाराज भाजपा के पहले सांसद हैं, जिन्होंने पादुकोण का विरोध किया है. इसके साथ ट्विटर पर 'दीपिका विद टुकड़े-टुकड़े गैंग' ट्रेंड करता रहा. 
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sakshi Maharaj, Deepika Padukone, JNU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com