विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2020

बिहार : बक्सर में महिला के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर बच्चे के साथ बांधकर नहर में फेंका, मासूम की मौत

शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ बैंक जा रही थी. इस दौरान, आरोपियों ने रास्ते में महिला और उसके बेटे को पकड़ लिया.

बिहार : बक्सर में महिला के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर बच्चे के साथ बांधकर नहर में फेंका, मासूम की मौत
बक्सर में महिला के साथ गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार (फाइल फोटो)
  • बिहार के बक्सर में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात
  • मां को बचाने की कोशिश में बेटे को गला दबाकर मारा
  • पुलिस ने महिला की शिकायत पर दर्ज की प्राथमिकी
पटना:

बिहार की राजधानी पटना के करीब बक्सर (Buxar) में महिला से हैवानियत और उसके मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि बक्सर में एक दलित महिला के साथ आरोपियों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया और विरोध करने पर उसे और उसके 5 साल के बच्चे को एक नहर में फेंक दिया. पीड़ित महिला का बक्सर के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में सात आरोपी हैं, जिनमें से अभी एक गिरफ्तार किया जा सका है, वहीं उसके अलावा बस दो आरोपियों की पहचान हो पाई है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ बैंक जा रही थी. इस दौरान, आरोपियों ने रास्ते में महिला और उसके बेटे को पकड़ लिया. आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर मासूम बेटे को गला दबा दिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों को नहर में फेंककर फरार हो गए. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो महिला बेहोश मिली.

इस घटना के संबंध महिला के पिता ने कहा कि उनकी बेटी अपने पांच साल के मासूम के साथ बैंक जा रही थी और 11 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. सुबह नदी में मिली बेटी के साथ उसका बच्चा भी बंधा हुआ मिला. लड़की को तो बचा लिया गया लेकिन मासूम की मौत हो चुकी थी. पीड़िता ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और फिर अगवा कर पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, फिर औरत के बच्चे के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया. पिता की मानें तो जब उसकी चिल्लाने की आवाज आई तो पीड़िता को नदी से बाहर निकाला गया तब तक बच्चे को मौत ही चुकी थी.

बता दें कि यूपी के हाथरस में 20 वर्षीय युवती के कथित गैंगरेप और हत्या को लेकर पूरे देश में रोष है. देश के कोने-कोने से पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज उठ रही है. सीबीआई ने रविवार को मामले की जांच  उत्तर प्रदेश सरकार से अपने हाथ में ले ली है. साथ ही गैंगरेप, हत्या और एससीएटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

वीडियो: गैंगरेप पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या, पिता को इंसाफ का इंतजार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape, Bihar, Buxar Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com