विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2022

देश के 18+ के सभी लोगों को रविवार से लगेगा कोरोना का बूस्‍टर डोज, 5 खास बातें..

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश की समूची वयस्क आबादी को रविवार, 10 अप्रैल, 2022 से कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज़, यानी तीसरा डोज़, लग सकेगा.

देश के 18+ के सभी लोगों को रविवार से लगेगा कोरोना का बूस्‍टर डोज, 5 खास बातें..
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्‍ली:
  1. 18 से अधिक और 60 से कम आयु के लोगों को वैक्सीन का तीसरा डोज़ सिर्फ प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटरों पर ही उपलब्ध होगा.
  2. 18 से 60 वर्ष के बीच के सभी लोगों को तीसरा डोज़ तभी लगाया जाएगा, जब उनकी दूसरे डोज़ के बाद नौ माह की अवधि पूरी हो चुकी होगी.
  3. स्वास्थ्य कर्मियों (HCWs), फ्रंटलाइन वर्करों (FLWs) और 60 से अधिक आयु के लोगों को अब तक 2.4 करोड़ बूस्टर डोज़ लगाई जा चुकी हैं.
  4. देशभर में 15 से अधिक आयु वाली लगभग 96 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की एक डोज़, तथा 83 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज़ लगाए जा चुके हैं.
  5. 12 वर्ष से अधिक, लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की भी लगभग 45 फीसदी आबादी को पहला डोज़ लगाया जा चुका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid Booster Dose, Coronavirus, 18 Population
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com