भारत के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों के जेहन में डर पैदा करने में सफल हो गए हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक ने 5 मैच में 145 रन बने जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 181.25 का रहा। अभिषेक ने 14 सालियां और 9 सेल्स में सफलता हासिल की. हर गेम के साथ अभिषेक टी20 में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज से एक बने जा रहे हैं. अभिषेक का जन्म 4 सितंबर 2000 को अमृतसर, पंजाब में मंजू शर्मा और राज कुमार शर्मा के घर हुआ था. वह दिल्ली पब्लिक स्कूल गए और अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. अभिषेक अंडर-14 में पंजाब के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते थे.
अभिषेक शर्मा की IPL सैलरी
2018 के आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा था. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रिलीज किए जाने के बाद, आईपीएल 2019 से पहले हैदराबाद ने उन्हें 55 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया. आईपीएल 2022 से पहले उनकी सैलरी बढ़कर 6.50 करोड़ रुपये हो गई. पिछले साल IPL में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने के बाद, 'ऑरेंज आर्मी' ने आईपीएएल 2025 के मेगा-ऑक्शन से पहले उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया.
आईपीएल 2018-2021: 55 लाख रुपये
आईपीएल 2022-2024: 6.50 करोड़ रुपये
आईपीएल 2025-26: 14 करोड़ रुपये (रिटेन)
अभिषेक शर्मा के एंडोर्समेंट
आईपीएल की कमाई के अलावा, अभिषेक को ब्रांड एंडोर्समेंट से भी फायदा होता है. इन एंडोर्समेंट से उनकी सालाना आय में 6-8 लाख रुपये और जुड़ जाते हैं, जिससे उनका बैंक बैलेंस और मजबूत होता जाता है. जुलाई 2024 में, उन्होंने 'सरीन स्पोर्ट्स' (Sareen Sports) के साथ एक नई स्पॉन्सरशिप डील की थी. अभिषेक अभी अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत में हैं, और अगर वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके कारण उन्हें कई ब्रांड्स के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है.
अभिषेक शर्मा का घर और कार कलेक्शन
अभिषेक के पास एक शानदार BMW 320d कार है, जो अपनी स्मूथ ड्राइविंग और स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ कई बेहतरीन खूबियों के लिए जानी जाती है. वह अमृतसर के एक पॉश इलाके में अपने परिवार के साथ एक आलीशान घर में रहते हैं. हालांकि इस घर की सटीक कीमत सार्वजनिक नहीं है, लेकिन इसे देखकर साफ पता चलता है कि यह एक बहुत ही शानदार प्रॉपर्टी है.
अभिषेक शर्मा की नेट वर्थ
अभिषेक की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 30 करोड़ रुपये के आस-पास है.यह रकम मुख्य रूप से इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में मिली डील्स से आती है. इसके अलावा, उनके ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी नेट वर्थ बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. 2024-25 सीज़न में 10 T20I मैच खेलने के बाद, उन्हें प्रो-राटा आधार पर BCCI का ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट भी मिला. उन्हें 2025-26 सीज़न के लिए भी रिटेनर मिला. अभिषेक शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर 2024 में शुरू हुआ और उन्होंने जल्द ही अपनी छाप छोड़ी. बता दें कि बीसीसीआई की ओर से अभिषेक शर्मा को ₹1 करोड़ का वार्षिक वेतन मिलता है.
यह भी पढ़ें | WCL 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज, 342 रन बनाकर वॉल्टन नंबर-1, हार्डस विलजोएन ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-1, टॉप-5 में विराट कोहली, वसीम अकरम ने चुने ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट क्रिकेटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं