विज्ञापन

160 सेकेंड, 4 लगातार छक्के, सदमे में स्टोक्स, क्रिकेट जगत हैरान, 21 साल का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट

यूं तो व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के इतिहास में एक से बड़ा एक टर्निंग प्वाइंट देखने को मिला है, लेकिन जो साल 2026 में बेन स्टोक्स और कार्लोस ब्रैथवेट के बीच देखने को मिला, उसका असर निश्चित रूप से सबसे बड़ा है

160 सेकेंड, 4 लगातार छक्के, सदमे में स्टोक्स, क्रिकेट जगत हैरान, 21 साल का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट
160 सेकेंड खत्म हो गए, तो क्रिकेट जगत कई मिनट के लिए ठिठक रहा, किसी को भी भरोसा नहीं हुआ
source: X

क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन साल साल 2016 में भारत की धरती पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में जो हुआ, वह दुनिया के करोड़ों फैंस की मनोदशा में रोमांच के रूप में हमेशा के लिए बस गया. ऐसा रोमांच, जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी. विंडीज की टीम खिताब जीतने के लिए 156 रन का पीछा कर रही थी, लेकिन फाइनल ऐसे मोड़ पर आ खड़ा हुआ, जहां आखिरी ओवर में  वेस्टइंडीज को जीत के लिए 19 रन बनाए थे. और गेंदबाज थे इंग्लैंड के महान ऑलराउंडरों में से एक बेन स्टोक्स, जिन्हें अगले 4 मिनट यानी 240 सेकेंड के भीतर इंग्लैड के लिए खिताब बचाना था. लेकिन नंबर-8 बल्लेबाज कार्लोस ब्रैथवेट ने लगातार 4 छक्के जड़ते हुए इंग्लैंड के मुंह से निवाला छीनते हुए वह कर दिखाया जो वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि टी20 फॉर्मेट के इतिहास में ही ब्रैथवेट के अलावा कोई नहीं कर कर सका. 

160 सेकेंड में ही कहानी खत्म!

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के सामने विश्व कप कप पर कब्जा करने के लिए अगले 4 मिनट थे. इन 240 सेकेंड के भीतर विश्व कप विजेता का भविष्य तय होना था, लेकिन कार्लोस ब्रैथवेट ने 160 सेकेंड के भीतर ही इंग्लैंड के सपने को चूर-चूर कर दिया. 

कार्लोस  ब्रैथवेट V/S बेन स्टोक्स: फानल ओवर

19.1 ओवर: सटोक्स की तरफ से खराब गेंद, लेग स्टंप पर हाफ-वॉली, ब्रैथवेट ने लाइन के पार बल्ला घुमाया (हिव किया) और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए बाहर पहुंचा दिया. अब  चाहिए थे 5 गेंदों में 13 रन

19.2 ओवर: लॉन्ग-ऑन के ऊपर से दनदनाता हुआ छक्का, ब्रैथवेट के बल्ले से लगातार दूसरा छक्का! स्टोक्स एकदम सन्न (हक्के-बक्के) नजर आ रहे थे. गेंद उतनी फुल नहीं थी, लेकिन ब्रैथवेट ने इसे सीधे लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बाउंड्री पार पहुंचा दिया!  बचे 4 गेंदों पर 7 रन

19.3 ओवर: ब्रैथवेट का लगातार तीसरा छक्का..डगआउट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जश्न में झूम रहे थे. देखने में लगा कि यह मिसटाइम शॉट है, लेकिन इस बार भी गेंद लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से कई मीटर दूर जाकर गिरी. इंग्लैंड की कहानी खत्म हो चुकी थी. सिर्फ औपचारिकता भर बाकी थी क्योंकि 3 गेंदों पर विंडीज को 1 रन बनाना था. 

19.4 ओवर: लगातार चौथा छक्का...मैच समाप्त..विंडीज चैंपियन. यह शॉट डीप मिडविकेट पर सीधा दर्शकों के बीच जाकर गिरा और ब्रैथवेट ने एक जोरदार दहाड़ भरी. बेन स्टोक्स सदमें में पिच पर बैठ गए, तो कुछ ऐसा ही हाल इंग्लैंड के खिलाड़ियों का था. डगआउट में बैठे तमाम विंडीज खिलाड़ी और स्टॉफ ब्रैथवेट की ओर दौड़ पड़ा. 

आखिरी ओवर में गेंदें:   4 गेंदें

कुल रन: 24 रन    (छक्कों से)

मैच का नतीजा:  वेस्टइंडीज 4 विकेट से विजेता

आज भी गूंजती है कमेंटेटर इयान बिशप की ये लाइन

"Carlos Brathwaite! Remember the name! History for the West Indies..."

फैंस का सवाल 
क्या आपके अनुसार क्रिकेट इतिहास में इससे भी रोमांचक कोई आखिरी ओवर कभी देखा गया है? हमें कमेंट में बताएं

F.A.Q (Frequently Asked Questions) से जानें इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल की कहानी

Q1. 2016 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए कितने रन चाहिए थे?

उत्तर: वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 19 रनों की दरकार थी, जिसे कार्लोस ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स के खिलाफ लगातार 4 छक्के लगाकर सिर्फ 4 गेंदों में ही पूरा कर लिया था.

Q2. उस खिताबी मुकाबले के आखिरी ओवर में इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी किसने की थी?

उत्तर: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वह दबाव से भरा आखिरी ओवर फेंका था, जो क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे और चर्चित अंतिम ओवरों में गिना जाता है.

3. उस दौरान किस दिग्गज कमेंटेटर की प्रसिद्ध प्रसिद्ध लाइन इतिहास बन गईं?

उत्तर: यह रोंगटे खड़े कर देने वाली आइकॉनिक कमेंट्री वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मशहूर कमेंटेटर इयान बिशप ने की थी, जो आज भी क्रिकेट फैंस के जहन में गूंजती हैं.

Q4. कार्लोस ब्रैथवेट ने उन चार गेंदों पर कौन-कौन सी दिशाओं में छक्के लगाए थे

उत्तर:

  • पहली गेंद पर: डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग

  • दूसरी गेंद पर: लॉन्ग-ऑन

  • तीसरी गेंद पर: लॉन्ग-ऑफ

  • चौथी और आखिरी गेंद पर: डीप मिडविकेट की दिशा में गगनचुंबी छक्के जड़े थे।

Q5. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने कुल कितनी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था?

उत्तर: इस रोमांचक जीत के साथ वेस्टइंडीज ने दूसरी बार (इससे पहले 2012 में) टी20 विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Andrew Stokes, Cricket, Carlos Ricardo Brathwaite
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com