विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2021

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,194 नए मामले सामने आए, अब तक कुल 1,55,642 मौतें

देश में अब तक कुल 1,55,642 रोगियों की मौत हो चुकी है. इनमें से महाराष्ट्र में 51,489, तमिलनाडु में 12,413, कर्नाटक में 12,263, दिल्ली में 10,889, पश्चिम बंगाल में 10,230, उत्तर प्रदेश में 8,699 और आंध्र प्रदेश में 7,162 रोगियों की मौत हुई है.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,194 नए मामले सामने आए, अब तक कुल 1,55,642 मौतें
आज सुबह आठ बजे तक अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,09,04,940 है..
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 12,194 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.09 करोड़ हो गई है जबकि इस महीने आठवीं बार महामारी से एक दिन में सौ से कम लोगों की मौत हुई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. 

सुबह आठ बजे तक अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,09,04,940 है , वहीं 92 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,642 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार 1,06,11,731 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसके बाद कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है.

Coronavirus India LIVE Updates: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,194 नए मामले सामने आए

कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,37,567 है जो कुल संक्रमितों का 1.26 प्रतिशत है.आंकड़ों के अनुसार भारत में सात अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.

अब ऑफिस में Covid-19 केस आने पर बंद नहीं होंगे दफ्तर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

आईसीएमआर के अनुसार 13 फरवरी तक 20,62,30,512 नमूनों की जांच की जा चुकी है. शनिवार को 6,97,114 नमूनों की जांच की गई.आंकड़ों में कहा गया है कि एक दिन में 92 रोगियों की मौत हुई है. इनमें से महाराष्ट्र में 38, केरल में 16 और छत्तीसगढ़ तथा तमिलनाडु में 5-5 रोगियों की मौत हुई है.

देश में अब तक कुल 1,55,642 रोगियों की मौत हो चुकी है. इनमें से महाराष्ट्र में 51,489, तमिलनाडु में 12,413, कर्नाटक में 12,263, दिल्ली में 10,889, पश्चिम बंगाल में 10,230, उत्तर प्रदेश में 8,699 और आंध्र प्रदेश में 7,162 रोगियों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Virus, Corona Virus India, Covis-19, Covid Cases In 24 Hours, Coronavirsu Cases India, Latest Updates Coronavirus In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com