विज्ञापन
6 years ago

Coronavirus India Updates: देशभर में कोरोना संक्रमितों आंकड़ा बढ़कर 37,776 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) द्वारा शनिवार शाम को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,223 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 37,776 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 2,411 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 10,018 मरीज ठीक को चुके हैं. रिकवरी रेट 26.64 प्रतिशत हो गया. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. लॉकडाउन के मौजूदा चरण को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है.

Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi ​:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Update, Coronavirus Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com