विज्ञापन
This Article is From May 19, 2020

UP सरकार की इजाज़त के कुछ घंटे बाद ही नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से आने वाले लोगों की इंट्री रोकी

कोरोनावायरस के चलते देश में चौथे चरण का लॉकडाउन सोमवार से नए दिशा-निर्देश के साथ जारी हो चुका है. उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन 4 की नई गाइडलाइन शुरू की है.

  • दिल्ली-नोएडा में फिलहाल बहाल रहेगी पुरानी व्यवस्था
  • दिल्ली से नोएडा नहीं आ सकेंगे लोग
  • स्थानीय प्रशासन ने यूपी सरकार के आदेश के बाद स्पष्ट की स्थिति
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिल्ली आने-जाने की मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद नोएडा प्रशासन ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है. दिल्ली से सटे नोएडा के स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस पर फिलहाल "यथास्थिति" बनी रहेगी यानी दिल्ली से लोगों को नोएडा आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि दिल्ली के लोग नोएडा और गाज़ियाबाद जा सकते हैं. राज्य सरकार ने सोमवार रात को लॉकडाउन- 4 से जुड़े दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा था कि दोनों शहरों में प्रवेश की अनुमति देने का अंतिम फैसला जिला प्रशासन लेगा.  

कोरोनावायरस लॉकडाउन का चौथे चरण सोमवार से शुरू हो गया है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन कल रात को जारी की थी. जिसके अंतर्गत, राज्य सरकार ने दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाकों से आने वाले लोगों को छोड़कर बाकी को नोएडा और गाजियाबाद जाने की अनुमति दी थी. इस मामले में उन्हें रियायत नहीं मिलेंगी, जो दिल्ली में कोरोनावायरस हॉटस्पॉट में आते हैं.

कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रसार रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown-4) को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है. यूपी सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन में रियायतें देने की घोषणा की है. राज्य सरकार ने कंटेन्मेंट ज़ोन के बाहर औधोगिक गतिविधयों की अनुमति दे दी है. साथ ही बाजारों को रोटेशन के आधार पर खोलने की भी छूट मिली है लेकिन सभी दुकानदारों को मास्क लगाए रखना होगा. सब्जी मंडि‍यां भी सुबह 6 से 9 बजे तक खुल सकेंगी लेकिन साप्ताहिक बाजार नहीं खुलेंगे. होम डिलिवरी करने वाले रेस्टोरेंट भी खुल सकेंगे.

वीडियो: नोएडा बॉर्डर पर आवाजाही में सख्ती, कल मिले थे 31 मामले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Lockdown 4, Uttar Pradesh, Noida, Ghaziabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com