भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया है. देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. रोजाना दर्ज होने वाले नए मामलों की संख्या अब 60,000 पर आ गई है. केेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 60,753 नए मामले आए. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 1,647 मरीजों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 97 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार 37वें दिन अधिक रही. दैनिक संक्रमण दर घटकर 2.98 प्रतिशत पर आ गई है, जो लगातार 12 दिनों से 5 प्रतिशत के नीचे बरकरार है.
Here are the Live updates on coronavirus (COVID-19) cases in Hindi:
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)