विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. अब नए मामले एक लाख के नीचे आ गए हैं. 63 दिन बाद मामले एक लाख के नीचे पहुंच हैं. यह राहत वाली बात है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 संक्रमण के 86,498 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह पिछले 66 दिनों में सबसे कम दैनिक मामले हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में 2,123 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है. देश में अब तक 3,51,309 मरीजों की घातक वायरस की वजह से जान जा चुकी है.  

नए मामलों में लगातार कमी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केसों की संख्या भी तेजी से घटी है. फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद 13,03,702 है. पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 97,907 की गिरावट आई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1,82,282 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि देश में अब तक 2,73,41,462 लोग कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं. लगातार 26वें दिन पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाली की संख्या अधिक रही. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India, India Coronavirus Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com