भारत में गुरुवार यानी 30 सितंबर, 2021 को पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 (Coronavirus Cases Today) केसों में 24.7 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज सुबह के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, आज 23,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं.पिछले 24 घंटे में 311 लोगों की मौत हुई. पिछले 24 घंटे में 65,34,306 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 88,34,70,578 टीकाकरण हो चुका है. दिल्ली (Delhi) में कोरोना (Corona) के मामलों में घटोतरी जारी है. संक्रमण के मामलों के कम होने के साथ ही लोग अब पुरानी दिनचर्या में लगभग लौट चुके हैं. बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते एक भी मौत नहीं हुई है. दिल्ली में कोरोना की चपेट में आकर अब तक जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 25,087 है.
वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 3,187 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 49 और रोगियों की मौत हो गई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 65,47,793 हो गए और मृतकों की संख्या 1,39,011 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि पिछले एक दिन में 3,253 लोग ठीक हो गए. राज्य में कोविड-19 (COVID-19) से पीड़ित होने के बाद अब तक 63,68,530 लोग ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र में अभी 36,675 रोगी उपचाराधीन हैं.
Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)