विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates : भारत में गत 24 घंटे में 56,211 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही देश में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,20,95,855 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई. आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 271 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है. इसी के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,62,114 हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि 20वें दिन भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की वजह से देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,40,720 हो गई. यह कुल मामलों का 4.47 प्रतिशत है जिससे मरीजों के ठीक होने की दर गिरकर 94.19 प्रतिशत हो गई है.
आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,93,021 हो गई है, जबकि देश में कोविड-19 से मृत्युदर 1.34 प्रतिशत है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
COVID Updates In India, Covid 19 Live Updates, Corona Death In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com