विज्ञापन
5 years ago
ठाणे:

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में तेजी के बीच देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में 7,495 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जो बुधवार से 18.6 प्रतिशत ज्‍यादा हैं. बुधवार को देश में कोरोना के 6,317 नए केस सामने आए थे. वहीं, बीते 24 घंटे में 434 मौतें दर्ज की गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़कर 236 हो गए हैं. महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 6,960 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,42,08,926 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़ गए हैं. देश में मौजूदा समय में 78,291 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 70,17,671 है. अब तक लोगों को वैक्सीन की कुल  1,39,69,76,774 डोज लग चुकी हैं. इसमें पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं. 

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Omicron New Cases, Coronavirus, Omicron Cases In India, COVID-19 New Cases, Coronavirus Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com