विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में देश में 25,072 नए केस सामने आए, जो पिछले 160 दिनों में एक दिन में दर्ज किए गए सबसे कम नए केस हैं. रविवार को कोरोना के 30,948 नए मामले सामने आए थे. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 389 मरीजों की घातक वायरस की वजह से मौत हुई है. देश में कोरोना अब तक 4,34,756 लोगों की जान ले चुका है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिकवरी रेट बढ़कर 97.63 प्रतिशत हो गया है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 44,157 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 3,16,80,626 लोग ठीक है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 3,33,924 रह गई है,  जो 155 दिन में सबसे कम है.

संक्रमण दर की बात करें तो डेली पोजिटिविटी रेट 1.94 प्रतिशत पर है जो कि लगातार 28 दिन से 3 प्रतिशत से नीचे है. वहीं, वीकली पोजिटिविटी रेट 1.91 फीसदी है जो कि पिछले 59 दिनों से  3 फीसद के नीचे है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India COVID-19 Latest News, COVID Updates In India, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com