6 years ago
नई दिल्ली:
Coronavirus India Updates : देश में एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 46,232 नये मामले सामने आये, जिसके बाद COVID-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 90,50,597 हो गई. वहींं, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 564 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 1,32,726 पर पहुंच गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित (Active Corona Cases) 4,39,747 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि सफल इलाज के बाद 84,78,124 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 49,715 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं.