देश में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,91,651 हो गई. लगातार चौथे दिन नए दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है. सुबह आठ बजे तक के आँकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 90 नई मृत्यु होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई. बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,89,715 हो गई है, जिससे देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है.वहीं, मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख के नीचे बनी हुई है. आँकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,45,634 है, जो कुल मामलों का 1.32 प्रतिशत है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
New Coronavirus Strain, Mutant Coronavirus New Strain, Covid-19 Cases In India