विज्ञापन
5 years ago

भारत में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मौतें दर्ज हुई हैं. देश में रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. देश में 24 घंटों के भीतर  3,92,488 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. मौत का आंकड़ा आज सबसे ज्यादा ऊंचा है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 3,689 मौतें हुई हैं.

देश में कोरोना के अब तक कुल मामलों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है. कोरोना से अब तक कुल मौतें 2,15,542 हो गई हैं. कुल एक्टिव केस 33,49,644 हैं. पिछले 24 घंटे में 3,07,865 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,59,92,271 लोग ठीक हुए हैं.

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी. वहीं, कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी.

पीएम मोदी ने आज कोविड संकट को लेकर समीक्षा बैठक की है. स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी दबाव है, इसे देखते हुए इस मीटिंग में मेडिकल छात्रों को अस्पतालों में ड्यूटी के लिए लगाने का फैसला किया गया है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases Updates, Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com