विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Updates) के नए मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कुछ दिन पहले तक 40 हजार के ऊपर पहुंच गए नए केस अब 35 हजार के नीचे आ गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 33,376 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही भारत में कोविड से संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 3,32,08,330 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 308 लोगों की मौत भी हुई है. अबतक इस महामारी से देशभर में कुल 4,42,317 मौतें हो चुकी हैं.

भारत में एक्टिव केस चार लाख से नीचे आ गए हैं. फिलहाल, देश में 3,91,516 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. यह कुल संक्रमितों का 1.18 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 32, 198 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं. अब तक कुल 3 करोड़, 23 लाख, 74 हजार, 497 लोग कोविड महामारी के कहर से ठीक होने में कामयाब हुए हैं. देश में रिकवरी रेट 97.49 फीसदी है.

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 78 दिनों से तीन फीसदी के नीचे बना हुई है. फिलहाल यह 2.26 फीसदी पर है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट भी पिछले 12 दिनों से तीन फीसदी के नीचे 2.10 फीसदी पर है.

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 65,27,175 वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुका है. राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 73.05 करोड़ टीके की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Maharashtra Coronavirus Cases, COVID-19 Cases, Coronavirus, Coronavirus In India Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com