Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 3.71 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 10.72 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 70 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70,53,806 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 74,383 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 89,154 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान देश में 918 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 60,77,976 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,08,334 लोगों की जान गई है. 8,67,496 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 86.16 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 6.89 फीसदी है. डेथ रेट 1.53 प्रतिशत है. 10 अक्टूबर को 10,78,544 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 8,68,77,242 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
Coronavirus India Updates in Hindi: